मिर्जापुर में मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती
जनपद मिर्जापुर के सांसद जनसंपर्क कार्यालय पटेल चौक भरुहना के सभागार में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने कहा कि आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी एवं माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश के कोने कोने में अपना दल एस के कार्यकर्ता द्वारा माता सावित्रीबाई फुले जी का जयंती मनाई जा रही है।
- Advertisement -
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, जिला अध्यक्ष महिला मंच नमिता केसरवानी, हेमंत कुमार बिंद, राजकुमार पटेल, शंकर सिंह चौहान, विकास मौर्य, विजय शंकर केसरी, उमाशंकर सैनी, राजेश मौर्य, पिंकी सिंह, रतन पटेल, विश्वंभर पांडे, आनंद तिवारी, अजय पाठक, आरिफ अली मंसूरी, प्रशांत शुक्ला, शुभम सिंह, अनी सिंह, राजू तिवारी, राहुल ओझा आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today MZP News“
