उत्तर प्रदेश सरकार के विगत 8 वर्षों की उपलब्धियां को प्रदर्शित करने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर मेले का आयोजन
चिल्ह मिर्जापुर के ब्लॉक मुख्यालय कोन में उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 8 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक मेला समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 25 से 27 मार्च तक चलेगा और इसका शुभारंभ कोन ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी सिंह द्वारा किया गया है।
इस मेले में विभिन्न विभागों जैसे कि आयुर्वेद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, डीआरडीए और समाज कल्याण विभाग ने भाग लिया है। इन विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
- Advertisement -
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और स्टॉल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के संदर्भ में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी बबीता सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति अनिल सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी इस आयोजन में मौजूद थे ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी सिंह द्वारा तमाम केंद्रों से आए हुए बच्चे और गर्भवती माता का अन्नप्राशन और गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कोन बबीता सिंह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता उपाध्याय रेखा यादव प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र कला मिश्रा सहित तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “
Editing By Manoj Sharma