चील्ह मिर्जापुर में पल्स पोलियो अभियान की मीटिंग संपन्न
हेडलाइन: 3 वर्षों बाद एक बार फिर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, बच्चों को पुनः पिलाया जाएगा पोलियो उन्मूलन और अव रोधी खुराक
चील्ह मिर्जापुर के स्वास्थ सभागार में पल्स पोलियो अभियान की मीटिंग संपन्न हुई। इस मीटिंग में 3 वर्षों बाद एक बार फिर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत बच्चों को पुनः पोलियो उन्मूलन और अव रोधी खुराक पिलाया जाएगा।
- Advertisement -
इस मीटिंग में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की। पोलियो अभियान पर परिचर्चा करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शशि भूषण ने बताया कि यह अभियान 8 दिसंबर से चलेगा जहां पर 8 दिसंबर को बूथ पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी उसके बाद डोर टू डोर कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी और उनके स्वास्थ की जांच की जाएगी।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पोलियो को पूरी तरह से उन्मूलन करना है और बच्चों को इस बीमारी से बचाना है। अभियान के दौरान स्वास्थ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे और उनके स्वास्थ की जांच करेंगे।
इस बैठक में काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एनम उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शशि भूषण एम ओ ई सी डॉक्टर धीरज जायसवाल आ ई ओ अशोक कुमार सोनी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बुधीराम ए आ रो तरुण कौर सहित काफी संख्या में पूरे ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एनम उपस्थित रहे

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “
