सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन, सपा में शोक की लहर
मिर्जापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का आज आकस्मिक निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार हुआ है। सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक सभा आयोजित कर राजपाल यादव जी के आकस्मिक निधन पर श्रंद्धाजली दी गई।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि राजपाल यादव जी नेताजी मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई थे। समाजवादी पार्टी इनके निधन पर दुःख व्यक्त करती है और कहा कि इस दुख की घड़ी में सपा मिर्जापुर उनके परिवार के साथ खड़ा है।
श्रंद्धाजली देने वालों में रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, दामोदर प्रसाद मौर्या, आदर्श यादव, विकास गुप्ता, कौशिक कन्नौजिया, दिलीप यादव आदि शामिल थे।
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “
- Advertisement -
