चिल्ह मीरजापुर के ग्राम पंचायत कोल्हुआ का सुप्रसिद्ध रामलीला का मंचन 3 अक्टूबर से होगा प्रारंभ
जानकारी देते हुए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार दुबे ने बताया कि विगत कई वर्षों से चल रहे रामलीला का मंचन लगातार 9 दिन तक चलेगा उसके पश्चात विजयदशमी के पर्व पर मेले का आयोजन होगा और उसके बाद श्री राम का राज्याभिषेक कराया जाएगा
आगे उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लगभग 35 वर्षों से ग्राम स्तर पर किया जा रहा है जहां पर ग्राम वासियों के सहयोग से निरंतर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर संपूर्ण कथा का मंचन हमारी कमेटी के माध्यम से किया जाता है तैयारियां जोरों पर है आने वाले 2 अक्टूबर को मुकुट पूजन के साथ 3 अक्टूबर से रामलीला का संपूर्ण मंचन का कार्यक्रम प्रारंभ होगा उन्होंने ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों से अपील की की भारी से भारी संख्या में आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं
- Advertisement -
इस कार्यक्रम में काफी संख्या में रामलीला कमेटी के पात्र और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार दुबे कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव पूर्व प्रधान विजय कुमार यादव तन्मय उपाध्याय अविनाश उपाध्याय रामलाल साहनी चंद्रबली साहनी विजय शंकर यादव कार्यक्रम संयोजक शिवम दुबे सहित काफी लोगों उपस्थित रहे

सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “

