मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री माननीय चैधरी चरण सिंह जी की 122 वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि चैधरी चरण सिंह कहते थे कि असली भारत गांवों में रहता है। इसलिए गांवों और किसानों का विकास जरूरी है। चैधरी जी कहते थे कि जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश का प्रगति संभव नहीं है। चैधरी जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया था। साथ ही साथ भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुये कहा कि इस भ्रष्ट सरकार ने किसानों की हितों की अनदेखी की है। किसानों को उनका हक और मुआवजा उचित समय पर नही मिल रहा है। आने वाले चुनाव में यही किसान इन्हे सबक सिखाकर रहेगा। इस मौके पर रविन्द्र बहादुर सिंह, मुन्नी यादव, आदर्श यादव, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, जवाहिर लाल, फौजदार मौर्या, राणा प्रताप सिंह, कौशिक कन्नौजिया, अरशद अली, अहमद नवाज, सलीम , मनोज , विशाल यादव, दुर्गा सिंह, रामराज यादव, अनिल यादव, मेवालाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “
- Advertisement -
