शुभम कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड 2024
अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महाकुंभ और राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड 2024 समारोह में श्री साईं परिवार सेवा संगठन मीरजापुर के अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। उन्हें नियमित रक्तदान और मानव सेवा में उनके योगदान के लिए यह अवार्ड दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरल और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और विशिष्ट अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अशोक ध्यानचंद ने शुभम कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अयोध्या विधान सभा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और महापौर पदम श्री मोहम्मद सरीफ भी उपस्थित थे।
- Advertisement -
शुभम कुमार गुप्ता की सामाजिक सेवाओं में रक्तदान, जीवजंतु सेवा, वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक कार्य शामिल हैं। यह अवार्ड उनकी मानव सेवा की भावना को और प्रोत्साहित करेगा।

Rajan Gupta
Editor in chief
“Today MZP News“