तीन कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सम्मानित कर दी विदाई
मीरजापुर।नगर पालिका परिषद में तीन वार्डो में कार्यरत कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनको विदाई दी।पालिका के प्रधान कार्यालय पर इन तीनों कर्मचारियों कल्लू नरायन (सफाई नायक) बरौंधा वार्ड,संतोष (सफाई कर्मचारी)उत्तरी सबरी वार्ड,माला देवी(सफाई कर्मचारी) बसनही बाजार को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नपाध्यक्ष ने इनके अवकाश नकदीकरण का चेक भी सौंपा,जिसमें कल्लू को रुपए 6,20,816संतोष को रुपए 3,06,047 और माला देवी को रुपए 6,13,376 को मिला है।इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ये सभी पालिका परिवार के सदस्य है और इन्होंने पूरी मेहनत के साथ नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सेवा भाव से कार्य किया है।
- Advertisement -
आज इनके रिटायरमेंट पर पालिका में दिए सेवा भाव के लिए इनको बधाई देता हूं और भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं देता हूं।इन कर्मचारियों को अवकाश नकदीकरण बकाए का भी भुगतान किया गया है।इस मौके पर सभासद नीरज गुप्ता,सभासदपति कमलेश मौर्या,शशिधर साहू,मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह,सीएसआई मनोज सेठ,सफाई नायक आशीष सुदर्शन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “