सोनभद्र। महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान 185 बने सदस्य
- 0 नगर स्थित क्रय विक्रय सरकारी समिति के पास लगा कैंप
- 0 भाजपा महिला मोर्चा ने मोबाइल मिस कॉल के माध्यम से महिलाओं को बनाया सदस्य
सोनभद्र। रावटसगंज नगर स्थित क्रय विक्रय सरकारी समिति के पास भाजपा महापर्व सदस्यता अभियान महिला मोर्चा द्वारा चलाया गया जिसमें लगभग 185 महिलाओं को मिस कॉल के माध्यम से बनाया गया सदस्य।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य के दिशा निर्देश पर जनपद में महिला मोर्चा द्वारा भाजपा महापर्व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिस क्रम में मंगलवार को क्रय विक्रय सरकारी समिति के समीप सस्ते गल्ले के दुकान के समीप कैंप लगाकर महिलाओं को सदस्यता मिस कॉल के माध्यम से दिलाई गई जिसमें लोगों को मिस कॉल के उपरांत बताया गया कि भाजपा द्वारा सब भाजपा की सदस्यता लेने की उपरांत कार्ड बनाकर उनके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा।
- Advertisement -
वही अध्यक्षता कर रहे क्रय विक्रय सरकारी समिति रावटसगंज अध्यक्ष शंभू नारायण सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है जिसके माध्यम से लोग सदस्यता ले सकते हैं अथवा उनके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से कार्ड बनाकर उपलब्ध हो जाएगा इस मौके पर रितु अग्रहरि जिला कार्य समिति सदस्य ज्योति सिंह मंडल अध्यक्ष सरोज केसरी जिला उपाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा आरती चौबे श्रेया पांडेय सौरभ शुक्ला धनंजय सहित आदि लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र से रवि पाण्डेय की रिपोर्ट
” Sonbhadra Today MZP News “