सोनभद्र न्यूज़ : 29 जुलाई को नारी न्याय आंदोलन “:उषा चौबे
सोनभद्र। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने जारी बयान में बताया की 29 जुलाई सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के नेतृत्व में देश भर की महिलाएं दिल्ली के जंतर मंतर पर “नारी न्याय आंदोलन ” के लिए एकत्रित होने जा रही है।
जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि पूर्वांचल की महिलाएं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी के नेतृत्व में दिल्ली कूच कर रही है।
- Advertisement -
वही सोनभद्र से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं दिल्ली 28 को रवाना होंगी। इसकी पूरी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है, बढ़ती महंगाई से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। इन मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में हल्ला बोल किया जाएगा।।
उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से हमारी मांगे है कि महिला आरक्षण कानून तुरन्त लागू हो तथा ओबीसी वर्ग को भी महिला आरक्षण में शामिल किया जाए।
महिलाओं को बढ़ती महंगाई से मोदी सरकार राहत दे और उनका अर्थिक सशक्तिकरण करने के लिए बैंक खातों में पैसे डाले।
सरकार बढ़ते हुए अपराध पर लगाम लगाकर महिलाओं को सुरक्षा दे।
इसके साथ ही श्रीमती उषा चौबे ने कहा कि इस देश व्यापी क्रांति में भाग लेकर इस देश की आधी आबादी की आवाज बनने के लिए मैं आप सभी महिलाओ को आमंत्रित करती हूं।
यह लड़ाई और संघर्ष कब तक – न्याय का हक मिलने तक !
सोनभद्र से रवि पाण्डेय की रिपोर्ट
” Sonbhadra Today MZP News “