सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बने राम बहादुर सिंह
- 0 भारतीय किसान संघ सोनभद्र का त्रिवार्षिक निर्वाचन सपन्न
सोनभद्र। भारतीय किसान संघ सोनभद्र का त्रिवार्षिक निर्वाचन बुधवार को विकास नगर तहसील कॉलोनी जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल के आवास पर संपन्न हुआ , निर्वाचन कार्य प्रांतीय संगठन मंत्री प्रभाकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मत से राम बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष, प्रभुपाल सिंह मौर्य को जिला मंत्री, जयप्रकाश सिंह पटेल को जिला कोषाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष पद हेतु रणजीत सिंह मौर्य व राजाराम मौर्य ,जिला जैविक प्रमुख हीरालाल, कार्यालय मंत्री आनंद सिंह पटेल सह मंत्री अनमोल सिंह व दयाराम मौर्य, महिला प्रमुख मनोरमा देवी ,प्रसार प्रमुख पवन कुमार सिंह के अतिरिक्त कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश सिंह ज्योति जंग सिंह महेंद्र जायसवाल नित्यानंद द्विवेदी नागेश्वर तिवारी, दिनेश सिंह,डॉ रविंद्र सिंह, राजेश पटेल का निर्वाचन सर्वसम्मत से संपन्न हुआ निर्वाचन के पश्चात जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद सोनभद्र में किसानों के लिए भारतीय किसान संघ अनवरत प्रयास रत है किसान के सुख-दुख में भारतीय किसान संघ का एक-एक सदस्य परिवार की तरह कार्य करके संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगा निर्वाचन के समय काशी प्रांत के मंत्री सदानंद सिंह मौर्य के साथ विकासखंड घोरावल अध्यक्ष रामविलास सिंह मौर्य ,विकासखंड कर्मा अध्यक्ष रमेश सिंह पटेल विकासखंड रावटसगंज अध्यक्ष महेंद्र सिंह, विकासखंड नगवा, चोपन , दूधी बभनी, कोन से सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे। निर्वाचन के बाद शोभायात्रा निर्वाचन स्थल से कचहरी होते हुए बढवली चौक से होते हुए डंडे बाबा हाइडल फील्ड के पास दर्शन पूजन करने के बाद समाप्त हुआ।
सोनभद्र से रवि पाण्डेय की रिपोर्ट
” Sonbhadra Today MZP News “