सोनभद्र। धूमधाम से सुभासपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
- 0 शहर से लेकर गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
- 0 पंचायती राज विभाग की योजनाओं का भी लोगों को दिलाएंगे लाभ
- 0 कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज समेत अन्य जगहों पर सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाज के गरीब एवं दलित वर्ग के लोगों को जागरूक एवं उनका हक दिलाने के लिए पार्टी की स्थापना की है। वह सड़क से लेकर सदन तक जनहित में कार्य के लिए हमेशा आवाज उठाने का काम करते हैं।
- Advertisement -
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का पात्रों का लाभ दिलाकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। बाबूलाल मौर्य, अनुराग बियार, अमरेश यादव, जितेंद्र निषाद, शेषमणि, साहिद खान, सुनील कुमार बीयार, संजय कुमार, सत्यप्रकाश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र से रवि पाण्डेय की रिपोर्ट
” Sonbhadra Today MZP News “