सोनभद्र न्यूज़ : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा विरोध
सोनभद्र। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ सोनभद्र के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर अपने कार्य स्थल पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया
पूरे जनपद मे कर्मचारियों ने उक्त कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कल और आज पूरे जनपद मे कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया एवं दिनांक 29-07-24एवं दिनांक 30-7-24 को ड्यूटी समय से 1 घंटे अतिरिक्त कार्य करके कर्मचारी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे
- Advertisement -
उक्त अवसर पर संगठन की महामंत्री नेहा केशरी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, महिला उपाध्यक्ष माया देवी मीडिया प्रभारी ज्ञान चतुर्वेदी, इन्द्रेश पाण्डेय, राजवीर सिंह, रूपा, आशीष चतुर्वेदी, डॉ नीरज मिश्रा, बी पी एम राम सिंह, मनीष, नेहा पटेल, स्वाति पटेल,शैलेश, महेश सहित सैकड़ो की संख्या मे अधिकारियो कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
सोनभद्र से रवि पाण्डेय की रिपोर्ट
” Sonbhadra Today MZP News “