जितिया व्रत की तैयारी में जुटी महिलाएं, मीरजापुर के बाजारों में उमड़ी भीड़
मीरजापुर जितिया व्रत की तैयारी के लिए शहर के विभिन्न बाजारों में महिलाएं खरीदारी करने पहुंच गई हैं। यह व्रत कल यानी 25 सितंबर को है, लेकिन आज से ही बाजार सज गए हैं और महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की खरीदारी में जुट गई हैं।
वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी, बाजार सांगमोहाल, रमइपट्टी, सिविल लाईन सहित अन्य स्थानों पर बाजार सजे हुए हैं। महिलाएं पूजा सामग्री, कपड़े, गहने, मिठाई और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं।
- Advertisement -
जितिया व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्व है और महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए इस व्रत को रखती हैं। यह व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है क्योंकि महिलाएं बिना अन्न जल ग्रहण किए इस व्रत को करती हैं।
शाम तक बाजारों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है, इसलिए प्रशासन ने भी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बाजारों में सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था को सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “