कछवां में कार्यकर्ताओं ने एमएलसी का किया जोरदार स्वागत
कछवां। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के कछवां जमुआं चौराहा पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।

जिसके बाद मझवां के श्रीराम फकीर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे एमएलसी का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।
- Advertisement -
इस दौरान श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने युवाओं मे भारी उत्साह भरने का कार्य किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कछवां डॉ तरुन राय ने एमएलसी विनीत सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया।

इस दौरान पूर्व प्रधान लरवक दिलीप कुमार शर्मा, विशाल सिंह राजपूत, हिमांशु सिंह, आकाश सिंह, आकाश उपाध्याय समेत भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “
