सत्या हॉस्पिटल में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस
नरायनपुर( मिर्जापुर) सत्या हॉस्पिटल नरायनपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी आयोजन गुरुवार हास्पिटल परिसर में किया गया जिसमें मरीज, स्टाफ व आमजन ने उपस्थिति दर्ज करायी। हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ0 सत्य प्रकाश सिंह ने रेड क्रॉस दिवस के बारे में बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता, करुणा, सेवा की भावना को समर्पित करता है। यह एक ऐसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो आपदा, महामारी, युद्ध, या किसी प्रकार के संकट के स्थिति में पीड़ितों की मदद करती है। विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाया जाता है।
इस दिवस की शुरुआत 8 मई 1948 को की गई जो कि विश्व रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेट के जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में निष्पक्षता के साथ तटस्थ होकर संकट में फंसे जरूरत मंद को उनकी जरूरत के अनुसार जैसे रक्त की व्यस्था करना, दवा व इलाज मुहैय्या करना, उनके प्रति सहानुभूति की भावना को प्रोत्साहित करना, रेडक्रॉस के कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करना, उन्हें सम्मान देना आदि कार्य हैं। हमें भी चाहिए कि बीमार, मजबूर, संकट में फंसे लोगों को मदद करें और उनके प्रति सहानुभूति रखें।
- Advertisement -
प्रसूति विशेषज्ञ डॉ0 रिंकी सिंह ने कहा कि दुनिया के 192 देशों में रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। हमें भी चाहिए कि रेड क्रॉस के उद्देश्यों का पालन करें। बीमार, संकट में फंसे एवं जरूरमंद की मदद करें और अपने मन में उनके प्रति करुणा, स्नेह, सहानुभूति और सहयोग की भावना जागृत करें। जो लोग ऐसा करते हैं उनकी भावना का कद्र करते हुए उनका हौसला आफजाई करें।

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “