अशोक गुप्ता बने ,भारत विकास परिषद भागीरथी के अध्यक्ष
मिर्जापुर ।भारत विकास परिषद भागीरथी शाखा की समागम बैठक में अष्ठम दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ, समागम कार्यक्रम में अशोक गुप्ता को भारत विकास परिषद भागीरथी का अध्यक्ष बनाया गया। समागम कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अपराजिता सिंह डायरेक्टर (डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल )एवं विशिष्ट अतिथि डॉo चन्द्रकेतु थे. सर्व प्रथम सभी मंचासीन पदाधिकारी लोगों ने माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी को माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया।
सभी लोगों ने वन्देमातरम गीत गाया,कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चो ने गणेश वन्दना किया,मुख्य वक्ता अपराजिता सिंह का स्वागत महिला संयोजिका गुंजन जायसवाल ने अंग वस्त्रम एवं बुके देकर किया, विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्रकेतु का सम्मान निवर्तमान अध्यक्ष पंकज खत्री नेअंग वस्त्रम एवं बुके देकर किया, प्रांतीय पदाधिकारियो का स्वागत अशोक गुप्ता ने अंग वस्त्रम से किया. अध्यक्ष पंकज खत्री ने सभी आमंत्रित लोगों का स्वागत उदबोधन किया, सचिव विनोद केसरवानी ने वर्ष 24-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
- Advertisement -
वर्ष 24-25 के अध्यक्ष पंकज खत्री ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यो को अभिनन्दन समागम का मेमोंटो देकर सम्मानित किया,महिला संयोजिका डॉली सराफ ने भी 6 मातृ शक्ति को मेमोंटो देकर सम्मानित किया. वर्ष 25-26 के अध्यक्ष- अशोक कुमार गुप्ता, सचिव – राम प्रवेश गुप्ता, वित्तसचिव – राजुल अग्रवाल एवं सयोंजीका ( महिला सहभागिता ) रेनू अग्रवाल को प्रांतीय संगठन सचिव अनिल कुमार सिंह ने दायित्व ग्रहण कराया।
अतिथि डॉ. चन्द्रकेतु ने भी भारत विकास परिषद के पंच सूत्रों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी. एवं उन्होंने कहा, कि जब भी किसी भी सेवा कार्य की जरुरत होगा।हम भारत विकास परिषद के साथ रहेंगे।
मुख्य वक्ता अपराजिता सिंह ने भी अपना सहयोग हमेशा देने का भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से भारत विकास परिषद देश और समाज हित में निस्वार्थ सेवा का कार्य करती है जिसे हम सबको सहयोग करना चाहिए। ललित मोहन खंडेलवाल ने अपनी तरफ से निवर्तमान अध्यक्ष धीरज सोनी एवं सचिव को यादगार गिफ्ट दिया.
कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने मुख्य वक्ता, विशिष्ट अतिथि, प्रांतीय संगठन सचिव, प्रांतीय गतिविधि संयोजक जी कोमेमोंटो देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्र गान किया गया.

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “
Editing By Manoj Sharma