कछवां। नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने को मंडल अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने के संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ तरुन राय ने ज्ञापन देकर मांग किया। मंडल अध्यक्ष ने गुरुवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा व जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी सोनल जैन को सौंपा।
ज्ञापन के अनुसार कछवां नगर पंचायत, प्रदेश का सबसे पुराना नगर पंचायतों में से एक है। आजादी से पूर्व 1872 ईस्वी में कछवां नगर पंचायत बनाया गया था। जिसके बाद के नगर पंचायत पूर्व में ही नगर पालिका व नगर पालिका परिषद में तब्दील हो चुके हैं लेकिन कछवां नगर पंचायत ज्यों का त्यों बना हुआ है।
- Advertisement -
वहीं पूर्व में भी बैठकों के माध्यम से नगर पालिका हेतु सीमा का विस्तार को लेकर कार्रवाई की गई लेकिन आज तक सफल नहीं हो सका है। शासन को अवगत कराते हुए इसके निकटवर्ती ग्राम पंचायत बजहां, बरैनी, सरावां, बाड़ापुर व कनकसराय को सम्मिलित कर लिया जाए तो सीमा विस्तार भी संभव हो पाएगा और समुचित विकास भी होगा। इस अवसर पर आकाश उपाध्याय, मनीष बिंद, शशांक चौबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “

