कछवां। चोरी के बाद बक्शे को चोरों ने लगाया आग
कछवां। थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में शुक्रवार की बीती रात चोरों ने एक साथ दों घरों पर धावा बोल नगदी समेत आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बजरडीहा गांव निवासी आशीष पटेल के घर से करीब ₹15000 नगद और कुछ आभूषण व पड़ोसी श्री नारायण पटेल के घर से करीब ₹1500 नगद और कुछ आभूषण भी उठा ले गये। जिसकी जानकारी सुबह होने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। चोरी की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
चोरी की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह ने मुआयना किया और जांच पड़ताल में जुट गये। वही घर से करीब पांच सौ मीटर स्थित अरहर के खेत में बक्शा मिला। जिसे चोरों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था। जिसमे रखा नगद और आभूषण उठा ले गये। कपड़े और कागज़ात को आग के हवाले कर दिया गया। वही थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के माध्यम से जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
- Advertisement -

कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “