वासलीगंज स्थित किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जितेंद्र चौबे के आवास पर दो मिनट का मौन रख कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
डॉ. साहब को याद करते हुए जितेंद्र चौबे ने कहा कि सियासत में सादगी, सच्चाई, सेवाभाव और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे पूर्व प्रधानमंत्री देश उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।
*
वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विधि कुमार सिंह* ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि
जमाना कर ना सका उसकें कद का अंदाजा
वो आसमान था मगर सर झुका के चलता था।
देश ने एक अनुभवी नेता खो दिया ।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से अत्यंत दुख हुआ। एक कुशल अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और विनम्र व्यक्तित्व के रूप में उन्होंने देश की प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अतुलनीय योगदान दिया।
उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुआ। उनकी सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।
इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
पीसीसी इमरान खान ने कहा की हम सब पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री डॉ0 मनमोहन सिंह जी के निधन पर उन्हें खिराजे अकीदत पेश करतें हैं।
श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक मिश्रा, सरफराज अहमद, संतोष दुबे, जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे,मनोज चौरसिया, संदीप मिश्रा, जिला महामंत्री मनीष दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन मिश्रा , रामशृंगार दुबे अविनाश मिश्रा,जिलाध्यक्ष सेवा दल सैयद मुमताज, रत्नेश मिश्रा, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
समीर वर्मा की रिपोर्ट
- Advertisement -
