संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यकर्ता करेंगे जनसंपर्क
कछवां। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित मधूसुदन शर्मा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 नवंबर से 26 जनवरी तक चल रहे संविधान गौरव अभियान के तहत कछवां मंडल में स्थित मधूसुदन शर्मा के आवास पर शुक्रवार को मंडल सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कछवां मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय व संचालन रतन सिंह ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा कछवां मंडल प्रभारी बृजेश दूबे ने संविधान गौरव अभियान के बारे में विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओ को जानकारी दिया। संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए जनसंपर्क करने का निर्देश दिया। वही मझवां मंडल में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह की अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान के कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। जिसके पश्चात वंदे मातरम का गीत गान के साथ कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय एवं मनोज सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, हनुमान दास जायसवाल, लक्ष्मीकांत गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दीपू विश्वकर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष प्रशान्त कुमार राही, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा सिंह, सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेश सिंह, पवन मिश्रा, सभासद पवन मोदनवाल एवं अवनीश तिवारी, मधूसुदन शर्मा, अशोक सिंह, सुरेन्द्र मौर्य, संकेत सिंह, गुड्डू सिंह, अख्तर हाशमी, अजय सेठ, शिवम मोदनवाल, हिमांशु सिंह, सूरज गोड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “