चिल्ह मिर्जापुर विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत मुजेहरा कला में नेहरू युवा केंद्र मिर्जापुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन श्री शिव धन यादव के द्वारा ज्योति श्रीवास्तव समाज सेविका एवं प्रतिभा व संगीता यादव के अध्यक्षता में किया गया
कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिव धनी यादव द्वारा सभी सम्मानित महिलाओं का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विस्तृत संवाद किया तथा बताएं कि आज पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जाता है। 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियां को सलाम करने का है महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। । भारत के आजादी के बाद लगातार सुधारो से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है वह आज स्वावलंबी और स्वतंत्र हैं इसलिए महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है।
चाहे वह चिकित्सा के क्षेत्र हो महिला डॉक्टर भी हैं और चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र हो महिला शिक्षक भी हैं। और महिला कांस्टेबल भी है। इसलिए हमें महिलाओं को सम्मान देना चाहिए तथा लिंग भेदभाव नहीं करना चाहिए।
नारी स्वतंत्रता का मतलब उसकी शक्ति को पहचानना और सम्मान देना हर नारी को खुद पर विश्वास होना चाहिए तभी वह कुछ बड़ा कर सकती है एक महिला केवल घर नहीं संभालती वह पूरी दुनिया बदल सकती है सशक्त महिला वह है जो खुद के फैसले लेने में सक्षम हो। इसी बीच समाज सेविका ज्योति श्रीवास्तव जी ने बताया कि हर सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है नई घर की रौनक है दुनिया की रोशनी है हौसले की उड़ान हो तुम बधाई हो महिला दिवस की जहां नारी को सम्मान मिलेगा वहां समाज आगे बढ़ेगा।
इसके बाद मानवी दृष्टिकोण सेवा समिति से प्रतिभा जी ने उद्यमिता विकास पर विस्तृत संवाद किया की महिलाएं किस प्रकार रोजगार स्थापित करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं उन्होंने आश्वासन दिया की महिलाओं को रोजगार स्थापित करने हेतु हम परस्पर सहयोग करेंगे।
इसके बाद शिव धनी यादव द्वारा सभी सम्मानित महिलाओं को महिला सम्मान प्रमाण पत्र देते हुए तथा होली की शुभकामनाएं देते हुए बैठक समाप्त किया गया।
Editing By Manoj Sharma